google-site-verification=89yFvDtEE011DbUgp5e__BFErUl9DiCrqxtbv12Svtk

योगा और वार्म अप, वार्म अप क्या है।Yoga Aur Warm Up,Warm Up Kya He.

1-वार्म अप (Warm Up)क्यों होना चाहिए ?

Yoga Aur Warm Up,Warm Up Kya He.
https://pixabay.com/photos/couple-exercise-park-outdoors-7240328/

आज हम बात कर रहे है,योगा और वार्म अप, वार्म अप क्या है।Yoga Aur Warm Up,Warm Up Kya He.की.कोई भी ऐसा कार्य जिसमें शारीरिक रूप से मेहनत की आवश्यकता होती है।इन कार्यो को करने से पूर्व कुछ क्रियाएं करनी चाहिए जिन्हे हम वार्म अप (Warm Up)कहते है। ऐसे कार्य चाहे वह खेल हो,योगा हो,एक्सरसाईज हो, करने से पहले शरीर को उस कार्य को करने के लिए तैयार करने हेतु कुछ शारीरिक गतिविधियॉ की जाती है। इन क्रियाओं को वार्म (Warm Up ) कहा जाता है।जिनसे शरीर में लचीलापन आ जाता है। जिस कारण मेहनत का कार्य करने के दौरान शरीर में ऐंठन , मोच या किसी प्रकार की चोट आदि लगने की सम्भावना नहीं रहती ।

2-वार्म अप(Warm Up ) किन तरीकों से होना चाहिए।  Yoga Aur Warm Up,Warm Up Kya He.

वार्म अप (Warm Up ) करने का तरीका

A-चलना वार्म अप(Warm Up )होने का सबसे आसान तरीका है। वार्मअप (Warm Up ) होने के लिए जब आप चलना चाह,ें तो दौड़ने की स्थिति बनाये, हाथ और पैर दौड़ने की पोजिशन में हों लेकिन शरीर को वार्मअप (Warm Up ) करने के लिए दौड़ें नहीं वरना तेज चाल में चलना चाहिए। शरीर को गर्मी महसूस होने तक तेज चाल में चलते रहना चाहिए।
B-वार्म अप (Warm Up ) करने के लिए कूदें/जम्प करें ।                         Yoga Aur Warm Up,Warm Up Kya He.

हकीनी मुद्रा क्या होती है ? 

वार्म अप करने के लिए जम्पिंग करें
वार्म अप (Warm Up ) होने के लिए एक तरीका एक ही जगह पर खड़े खड़े कूदना/जम्प करना । अगर आप योगाभ्यास किसी भवन में कर रहें है और वहॉ पर अधिक खुली जगह नहीं हो तो आपको वार्म अप (Warm Up ) करने के लिए एक ही जगह पर अपने पैरो पर आराम से धीरे धीरे कुदना की क्रिया करनी चाहिए।

वार्म अप (Warm Up )करने के लिए कुदने के लिए लाभदायक और सुविधाजनक और लयबद्व तरीका है कि हम एक जगह पर सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाएं। अब दोनों पैरों को एक साथ उछालते हुए एक से डेढ़ फीटं की चौड़ाई में खोलें, अपने दोनों हाथों को ऊपर सिर के उपर से आकाश की ओर सीधा करें। इस क्रिया में पैरों को खोलना और हाथों को उपर की उठाना एक साथ लय में होना चाहिए। बिना रूके पुनः उछलतें हुए अपने पैरों को पास-पास लाएं और हाथों को नीचे ले आयें। सावधान की मुद्रा बनाए। यह क्रिया बिना रूके अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार 10-15 बार दोहरावे ।

हंसासन की विधि,लाभ और सावधानियां।

C-वार्म अप (Warm Up )के लिए रस्सी कूदना                                Yoga Aur Warm Up,Warm Up Kya He.

वार्म अप (Warm Up ) के साथ साथ यह एक बहुत बढ़ीया एक्सरसाईज भी है। इस में वार्म अप (Warm Up ) होने के साथ साथ एक्सरसाईज भी हो जाती है।इस क्रिया को अधिक बताने की आवश्यकता नहीं है क्योंकी रस्सी कुदना तो हममें से करीब करीब सभी ने स्कुल में या घर पर अवश्य ही किया है । और इसके अनुभव से सभी परिचित भी है। इससे शरीर में रक्त का संचार की गति बढ़ जाती है शरीर में गर्मी का अहसास होने लगता है ।
D-वार्म अप (Warm Up ) करने के लिए पैरों को हरकत में लाना।

इस क्रिया में हम अपने पैरों को बारी बारी से जितना अधिक उठा सके ऊॅचा उठाए और कन्धे के बराबर आगे की और सीधें हाथ से अपने पैर को स्पर्श करावें। यही दूसरे पैर और हाथ से दोहरावें। इस क्रिया को जल्दी जल्दी तब तक दोहरावें जब तक आप अपने शरीर में गर्मी का अहसास नहीं करने लग जावें। इस क्रिया करते हुए आपने खिलाड़ियों को अवश्य देखा होगा।

Yoga Aur Warm Up,Warm Up Kya He.
https://pixabay.com/photos/girl-run-treadmill-sports-fitness-7832381/

महामुद्रा का अभ्यास कैसे करें ?

 

E-वार्म अप (Warm Up ) के लिए शरीर को मोड़ना आदि                                  Yoga Aur Warm Up,Warm Up Kya He.

इसे करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों पैरों के बीच कंधों की चौड़ाई बराबर दूरी रखें। अपने हाथों को कमर पर रखें और ऊपर के शरीर को दायें बायें,आगे,पीछें घुमाये/झुकायें। इस स्थिति में आपके पैर जमीन पर जमे हुए होनें चाहिए। पैरों में कोई हरकत नहीं होनी चाहिए। इसके साथ साथ आप अपने शरीर को दायें बायें झुकाकर हाथों से अपने पैरों को छुने की क्रिया करके भी वार्म अप (Warm Up ) कर सकतें है।

प्राण वायु क्या है?लाभ और लक्षण।

E-गर्दन का वार्म अप(Warm Up )
अपनी गर्दन का वार्म अप (Warm Up ) करने के लिए अपनी गर्दन को आराम से धीरे धीरे आगे झुकाकर कण्ठ कूप से लगाएं। आराम से बिना किसी असुविधा के जितना झुका सके पीछे पीठ की ओर झुकाएं।
दायें कन्धें के एवं फिर बांये कन्धें के अपने कान का छुआएं । इसकी तीन आवृति दोहरावें।

F-कन्धों का वार्म अप(Warm Up )                           Yoga Aur Warm Up,Warm Up Kya He.

कन्धों का वार्म अप (Warm Up ) करने के लिए अपने कन्धों पर अपने हाथों की अंगुलियों को छुआ कर अपने हाथों की कोहनियों से बड़ा सा गोल घेरा बनाएं। पहलें अपनी कोहनियों को दायें से बायें और बाद में बांये से दायें घुमाते हुए घेरा बनाएं।
इस क्रिया को पांच से सात मिनट करें ।
G-घुटनों का वार्म अप-(Warm Up )
घुटनों का वार्म अप(Warm Up ) करने के लिए सामने की ओर झुक कर अपने हाथों को अपने घुटनों पर रख लें। अब अपने घुटनों को दांये से बांये और फिर बांये से दायें घुमाएं। वार्म अप(Warm Up ) के लिए इस क्रिया को पांच से सात मिनट तक दौहरावें।

भद्रासन योग विधि, लाभ और सावधानी

वार्म अप (Warm Up ) से होने वाले शारीरिक लाभः-        Yoga Aur Warm Up,Warm Up Kya He. 

 

वार्म अप (Warm Up ) करने से शरीर का तापमान,मासंपेशीयों में लचीलापन आता है।हृदय में रक्त का संचरण बढ़ता है,किये जाने वाले कार्य के प्रति हमें मानसिक तौर पर तैयार होने में सहायता मिलती है।

इस प्रकार हम देखतें है कि यह मामूली सी दिखने वाली क्रिया कितनी प्रभावशाली और चमत्कारी परिणाम देने वाली है। अगर किसी को योगासन या एक्रसाईज करने में किसी प्रकार की असुविधा या करने में समर्थ नहीं हो तो उन्हें वार्म अप (Warm Up ) की क्रिया करना चाहिए। यह भी एक तरह से शरीर को लाभदायक परिणाम देने वाली ही है।
इस पोस्ट का उद्देश्य योग या वार्म अप (Warm Up ) की सामान्य जानकारी देना मात्र है। इन क्रियाओं को करने से पूर्व किसी योग प्रशिक्षक से आवश्यक रूप से परामर्श करना चाहिए।

FAQ

Warm Up

यह आवश्यक नहीं कि आप योगा अथवा खेल रहें हो तो ही वार्म अप होना चाहिए। कोई भी शारीरिक मेहनत का कार्य कर रहें हो तो उसे करने से पहले अपने शरीर को वार्म अप करना चाहिए। वार्म करने का मतलब है हम अपने शरीर को उस कार्य को करने के लिए तैयार कर रहे है। शरीर में लचीलापन ला रहें है । जिससे कार्य करने के दौरान शरीर को चोट आदि लगने की आशंका नहीं रहे।
हॉ योगा करने से पहले वार्म अप किया जाना आवश्यक है। ताकि योगाभ्यास के दौरान शरीर में कोई खिंचाव,तनाव आये तो शरीर उस स्थिति को सहन करने में समर्थ हो सकें एवं वार्म अप से शरीर की मांसपेशियां एवं जोड़ों में लचीलापन एवं रक्त का प्रवाह बन से शरीर हर प्रकार की प्रतिकूल स्थितियों को सहन करने में सक्षम हो जाता है।
वार्म अप से शरीर की मांसपेशियां एवं जोड़ों में लचीलापन आता है। रक्त एवं आक्सीजन का प्रवाह शरीर की प्रत्येक कोश तक पहुंचता है। हमारे शरीर का तापमान कार्य करने हेतू हमारे शरीर को तैयार करता है। हम मानसिक एवं शारीरिक रूप से कार्य करने हेतू तैयार हो जाते है।
अधिक आयु वाले या वरिष्ठ नागरिकों को वार्म अप करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी चाहिए। समतल एवं सुविधाजनक स्थल पर सहायक के साथ चलना चाहिए एवं हल्के फुल्क सूक्ष्म योग क्रियाएं करनी चाहिए। क्योंकि इस उम्र में उन्हे गिरने एवं चोट लगने की सम्भावना बनी रहती है। अतः उन्हें इन क्रियाओं के दौरान अपने साथ सहायक अवश्य रखना चाहिए।
,


2 responses to “योगा और वार्म अप, वार्म अप क्या है।Yoga Aur Warm Up,Warm Up Kya He.”

  1. सरोज Avatar

    Aachi jankari

  2. Raghuvir singh Avatar

    Good

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

About

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

Gallery

Discover more from Yoga Health Corner

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading