google-site-verification=89yFvDtEE011DbUgp5e__BFErUl9DiCrqxtbv12Svtk

मोटापा कैसे कम करें।Motapa Kaise Kam Kare.

आज हम बात कर रहे है, मोटापा कैसे कम करें।Motapa Kaise Kam Kare.मोटापा होने का कारण हमारे शरीर में अत्यधिक वसा होना है। जो शारीरिक स्वास्थ्य और तनाव को प्रभावित करती है। मोटापा बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि अनियमित और अस्वस्थ आहार, एक ही स्थान पर बैठे रहने की आदत या शारीरिक श्रम विहीन आजीविका ,मद्यपान और धुम्रपान, मानसिक तनाव और अन्य कारण भी हो सकते है।
आज की आधुनिक जीवनशैली में मोटापा आम समस्या बन गया है। मोटापा शारीरिक बनावट को बेडोल करने के अलावा हमारे शारीरिक स्वास्थ्य की समस्याओं का भी मुख्य कारण बनता है। यदि अपने शरीर को आकर्षक बनाना चाहते हैं ,तो हम इस लेख में मोटापा कम करने के लिए प्रभावी उपायों के बारे में चर्चा करेंगें, कि अपना वजन एवं मोटापा कम करने के लिए जीवन शैली में किस प्रकार बदलाव करने चाहिए।
इसके अलावा यह दिल की बीमारी, मधुमेह,उच्च रक्तचाप, गठिया, और अन्य कई समस्याओं के लिए भी एक मुख्य कारण बन सकती है।
हमारी आधुनिक जीवनशैली में मोटापा एक आम समस्या बन चुका है। ज्यादातर लोग आकर्षक और स्वस्थ दिखना चाहते हैं, और मोटापे से निपटने का तरीका तलाश करते रहते है।
Motapa Kaise Kam Kare.
https://pixabay.com/illustrations/slimming-diet-nutrition-health-8721327/

1-मोटापा का कारण                                                  मोटापा कैसे कम करें।Motapa Kaise Kam Kare.

हम बात कर रहे है, मोटापा कैसे कम करें।Motapa Kaise Kam Kare.,मोटापा के कारणों में मुख्य रूप से हमारा आहार,शारीरिक श्रम,चिन्ता,तनाव आदि कई कारण हो सकते है। यह आवश्यक नहीं की यह कारण हमारे मोटापा की बढ़ाते हों यह कारण हमारे शरीर को पतला रखने का कारण भी हो सकते है। अतः इस विषय में पहले हमे अपने चिकित्सक या आहार विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श करना चाहिए।यहां कुछ मुख्य कारण हैं जो मोटापा की कमी या अधिकता का कारण बन सकते हैं पर चर्चा करेंगें :-
1- अधिक कैलोरी सेवनः- यदि आप अधिक मात्रा में कैलोरी लेते हैं, जैसे अधिक मिठाई, मसालेदार खाना, तला हुआ और तेल वाले भोजन, तो आपके शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होती है और मोटापा बढ़ता है।
2-तेल और तला हुआ भोजनः- आपके भोजन में तला हुआ भोजन, बटर, तेल, और अधिक तेल में पकाया हुए आहार की अधिकता होने पर वजन बढ़ने की सम्भावना अधिक बढ़ सकती है।
3- विशेष मिश्रण खाद्य पदार्थः- डिब्बाबन्द खाद्य पदार्थ, अधिक शर्करा युक्त खाद्य पदार्थों और कार्बोहाइड्रेट्स से भरी चीजें,सोडा, चॉकलेट, बिस्किट, चिप्स आदि मोटापा बढ़ाने के लिए सहायक हो सकते हैं।
4- कम शारीरिक गतिविधिः- आज की आजिविका में शारीरिक श्रम कम हो गया है ऐसी स्थिति में अधिकतर व्यवसायी,या अधिकारी या कर्मचारी एक स्थान पर बैठ कर ही आजिविका कमाते है। जिस कारण शारीरिक श्रम नहीं होना भी मोटापा होने का एक कारण बनता है।
5- शारीरिक गंभीर रोग:-जैसे मेटाबोलिक सिंड्रोम, पीसीओएस, थायराइड रोग और मधुमेह मोटापा की वजह बन सकते हैं।

2-मोटापा से मुक्ति के लिए किस प्रकार का भोजन करना चाहिए ?

हम बात कर रहे है, मोटापा कैसे कम करें।Motapa Kaise Kam Kare.,मोटापा से मुक्ति के लिए डाइट में फाइबर भरपूर हों ,भोजन लो कैलोरी का हो , पानी एवं तरल पदाथों का भरपूर सेवन करना चाहिए ,सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिए, एक फूड चार्ट रखना चाहिए, वजन घटाने के लिए चिकित्सक अथवा किसी विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करना चाहिए।

Motapa Kaise Kam Kare.
https://pixabay.com/photos/people-diet-obesity-slimming-5326159/

मोटापा करने के उपाय-
1-भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करना।
अपने आहार में पोषक तत्वों को शामिल करना महत्वपूर्ण है। स्वस्थ आहार में फल, सब्जियां, अनाज, दुग्ध उत्पाद, और मांसाहार शामिल होना चाहिए।
2- संतुलित आहार अपनाएं ।
हमारे द्वारा ग्रहण किया गया आहार हमारे शरीर के मोटापा को बहुत अधिक प्रभावित करता है।  वजन नियन्त्रित करने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार ग्रहण करना महत्वपूर्ण है। अपने भोजन में फल, सब्जियाँ, प्रोटीन, साबुत अनाज और स्वस्थ वसा जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। डिब्बाबन्द खाद्य पदार्थो और शर्करा युक्त खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करने से बचना चाहिए। क्योंकि ये खाद्य पदार्थ हमारा वजन बढ़ाने में सक्रिय हो सकते हैं।
3.नियमित भोजन                                                                                                      मोटापा कैसे कम करें।Motapa Kaise Kam Kare.
अनियमित भोजन आपके वजन को बढ़ा सकता है। इसलिए नियमित और समय पर भोजन ग्रहण करना बहुत महत्वपूर्ण है। अपने भोजन का समय नियमित रखें और अधिक मात्रा में एक साथ भोजन करने के बजाय हर बार कम मात्रा में छोटे-छोटे भोजन दिन में तीन चार बार करें। भोजन पूर्ण रूप से भूख लगने पर करना चाहिए,बिना भूख भोजन नहीं करें।
  • -मोटापा कम करने के लिए आपको एक स्वस्थ और सन्तुलित आहार लेना चाहिए। यहां कुछ सुझाव हैं जिन्हें आप अपनी दैनिक जीवनचर्या में शामिल कर सकते हैं-
    1-पौष्टिक नाश्ता– सुबह के नाश्ते में उबले हुए अंडे, ओट्स, पोहा या धनिया पत्ती की चटनी शामिल करें। इनमें प्रोटीन और फाइबर होता है।
    2- अनाज- हमारे भोजन में फाइबर से भरपूर अनाज जैसे गेहूं के आटे की रोटी, ब्राउन चावल, दलिया और ओट्स,मोटे अनाज एवं अंकुरित अनाज शामिल करना चाहिए। ये आपकी भूख कम रखेंगे और पाचन क्रिया को सुधारेंगे।
    3- सब्जियां और फल- हमारे भोजन में ताजे फल और सब्जियां शामिल करें। इनमें विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है जो आपके शरीर को पोषण प्रदान करते हैं और भूख को कम करते हैं।
    4- प्रोटीन- हमारे भोजन में प्रोटीन शामिल करना भी आवश्यक है। दूध एवं सोया उत्पाद,मांसाहार और दाल जैसे उच्च प्रोटीन आहार लें। इससे आपकी मसल्स बनी रहेंगी और भूख कम लगेगी।
    5- तला हुआ और मसालेदार भोजन:- तले हुए और मसालेदार भोजन की जगह ग्रिल्ड,उबला हुआ, भाप में बना हुआ और सलाद लें। यह आपको कैलोरी कम करने में मदद करेगा।
    6.लो कैलोरी भोजनः-                                                                                    मोटापा कैसे कम करें।Motapa Kaise Kam Kare.
    एक आदमी को दिनभर के लिए 1200 से 1600 कैलोरी और एक महिला को दिनभर के लिए 1000से 1200 कैलोरी तक के भोजन की आवश्यकता होती है । परन्तु जो लोग वजन कम करना चाहतें है उन्हे इससे कम कैलोरी का भोजन लेना चाहिए, कुछ फलों का यहॉ उल्लेख किया जाना उचित होगा जिनकी कैलोरी कम है और उन्हे जरूरतमंद व्यक्तियों द्वारा खाया जाना चाहिए,
    1.सेब-सेब में कम मात्रा में कैलोरी होती है। माना गया है कि एक 100 ग्राम सेब में 50 कैलोरी होती है। सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में होने के कारण यह भूख हो को लम्बे समय तक महसूस नहीं होने देता,और यह कारण वजन कम करने में सहायक होता है ।
    2-ब्रोंकली-यह एक पोष्टिक सब्जी है,वजन कम करने वाले लोगें को इसे भोजन में शामिल करना चाहिए।
         3-नींबू- यह हमारी सेहत के लिए विटामिल सी का अच्छा स्त्रोत है, इसे हमेशा अपनी डाइट में शामिल रखना चाहिए।
         4-टमाटर- इसे हमें सलाद या सब्जी के रूप में खाना चाहिए,यह भी लो कैलोरी का भोजन होने के साथ ही,यह हमारी ब्लड शुगर का नियन्त्रित                        करने में मदद करता है ।
         5-तरबूज- तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है,यह हमारी भूख को कुछ समय के लिए शान्त कर देता है और इसके सेवन से हम अधिक भोजन                लेने से बच सकते है । इसमें भी कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है अतः वजन कम करने के इच्छुक को इसे अपनी डाइट में शामिल करना                      चाहिए।
        6-खीरा- खीरा में पानी और फाइबर की मा़त्रा काफी होती है। इसमें कैलोरी की काफी कम मात्रा में होती है। अतः वजन कम करने के इच्छुक को                    इसे  अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
पपीता,गाजर,प्याज,चकुन्दर आदि अन्य फल और सब्जियां जो कम कैलोरी की होती हैं, का भी सेवन करना चाहिए,जो वजन कम करने में मददगार हों।
  • कम कैलोरी के नुकसान                                                                       मोटापा कैसे कम करें।Motapa Kaise Kam Kare.
वजन कम करने की दौड़ में कैलोरी को इतना भी कम नहीं करना चाहिए कि शरीर की अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति न हो और शरीर को अन्य बिमारियां जकड़ ले। कैलोरी की कमी के कारण रोग प्रतिरोधी क्षमता कम हो सकती है।
कैलोरी कम करने का मतलब यह नहीं होता कि आप हर खाने में कैलोरी की गणना करने लगें,होना यह चाहिए कि आपका मन किसी हैवी कैलारी का भोजन करने का हो तो करिए परन्तु उसके बाद के भोजन में कैलोरी उसी अनुपात में कम भी करनी चाहिए।

3- पानी की पूर्ति करें।

हम बात कर रहे है, मोटापा कैसे कम करें।Motapa Kaise Kam Kare.,वजन घटाने के लिए दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। पानी चयापचय को बढ़ावा देने, भूख को कम और पाचन में सहायता करने में मदद करता है। कैलोरी की मात्रा कम करने के लिए मीठे पेय पदार्थों की जगह पानी लें और भोजन से पहले पानी पीने की आदत डालें। पानी पीना वजन घटाने के लिए महत्वपूर्ण है। रोज़ाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।

4- नियमित शारीरिक गतिविधि
Motapa Kaise Kam Kare.
https://pixabay.com/photos/woman-beach-jump-happy-woman-332278/

वजन घटाने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या में शामिल करना महत्वपूर्ण है। उन गतिविधियों में संलग्न रहें जिनका आप आनंद लेते हैं, जैसे चलना, जॉगिंग, तैराकी या साइकिल चलाना या फिर डांस करना।

5-व्यायाम                                                                                                      मोटापा कैसे कम करें।Motapa Kaise Kam Kare.

व्यायाम आपके मोटापे को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां कुछ प्रमुख व्यायाम जो आपको मदद कर सकते हैं;
जॉगिंग, साइकिल चलाना, स्विमिंग और डांसिंग जैसे कार्डियो व्यायाम और अर्धमत्ंस्येन्द्रासन, वृश्चिकासन, पश्चिमोत्सन,त्रिकोणासन,सूर्यनमस्कार योगासन,अनुलोम विलोम प्राणायाम आदि।

योगा की शुरुआत के लिए उपयोगी सुझाव

महिलाओं के लिए योग

6- पर्याप्त नींद लें-

वजन नियन्त्रण में नींद की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नींद की कमी भूख और तृप्ति से संबंधित हार्मोन को बाधित कर सकती है, जिससे और अधिक खाने की इच्छा बढ़ जाती है। इसलिए पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

योग निद्रा विधि,लाभ एवं सावधानियां

 

7- तनाव के स्तर को प्रबंधित करें                                                                         मोटापा कैसे कम करें।Motapa Kaise Kam Kare.

 

मानसिक तनाव भी हमारे शारीरिक वजन को बढ़ाने का एक बड़ा कारण हो सकता है।
अतः तनाव हो नियंत्रित करने के लिए हमें ध्यान, प्राणायाम या अपनी रूची के कार्यो में शामिल होना चाहिए। शरीर को पर्याप्त नींद एवं आराम भी देना चाहिए।

8- एक फूड चार्ट रखें-

किसी पोषाहार विशेषज्ञ से परामर्श कर अपने लिए डाइट चार्ट बनवा लेना चाहिए एवं उसी के अनुरूप अपनी खान पान की आदतों को बदलने का प्रयास करना चाहिए। जो हमारे वजन को नियिंत्रत रखने में हमारी सहायता करेगा।

Motapa Kaise Kam Kare.
https://pixabay.com/photos/meal-plan-diet-plan-eating-healthy-4232109/
9- वजन क्रमशः धीरे धीरे कम करें-                                                             मोटापा कैसे कम करें।Motapa Kaise Kam Kare.
वजन कम करने में हमे जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। यह एक धीमी प्रक्रिया में करने के प्रयास करने चाहिए। इस कार्य में धैर्य के साथ प्रयास करने चाहिए। कुछ आदतों को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करने में भी समय लगता है एवं शरीर को भी उन आदतों को स्वीकार करने में समय लग सकता है।       अतः धैर्य के साथ वजन कम होने की प्रतिक्षा करनी चाहिए।
10-वजन कम करने वाले समूह में शामिल हों।                                                 मोटापा कैसे कम करें।Motapa Kaise Kam Kare.

अगर आपको कोई ऐसा समूह ज्ञात हो या तलाश करें,जो अपना वजन कम करने का इच्छुक हो तो उस समूह में शामिल होना चाहिए। इसके भी सार्थक और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते है। क्योंकि इसमें आपको सकारात्मक एवं प्रेरक करने वाले साथियों का सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होगा।

निष्कर्ष- आजकल की जीवनशैली एवं खानपान हमारे स्वास्थ्य को कई समस्याएं भी दे रहा है। जिनमें मोटापा भी एक समस्या है ।जो हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ हमारे शरीर की सुन्दरता पर भी विपरीत प्रभाव डालता है।हम अपनी जीवनशैली एवं आहार में कुछ परिवर्तन कर हमारे स्वास्थ्य एवं मोटापा को नियन्त्रित करने में सफल हो सकते है।

अतः अपने दैनिकचर्या में भोजन प्रबन्धन,योग,प्राणायाम,नींद,आराम,शारीरिक श्रम को शामिल कर नये सकारात्मक एंव स्वस्थ पथ की ओर अग्रसर होने का प्रयास करें।
यहां सिर्फ कुछ आम कारण बताए गए हैं। यदि आपको मोटापे की समस्या है, तो आपको अपने चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए ताकि  आपकी स्थिति के आधार पर सही उपाय और निदान का पता लगा सकें।
वजन घटाने,बढ़ाने के लिए योगाभ्यास,प्राणायाम,आहार प्रबन्धन प्रारम्भ करने से पूर्व किसी चिकित्सक,योग गुरू या आहार विशेषज्ञ से आवश्यक रूप से परामर्श लें।

FAQ

motapa

मोटापा होने का कारण हमारे शरीर में अत्यधिक वसा होना है। जो शारीरिक स्वास्थ्य और तनाव को प्रभावित करती है। मोटापा बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि अनियमित और अस्वस्थ आहार, एक ही स्थान पर बैठे रहने की आदत या शारीरिक श्रम विहीन आजीविका ,मद्यपान और धुम्रपान, मानसिक तनाव और अन्य कारण भी हो सकते है।
मोटापा भी एक समस्या है ।जो हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ हमारे शरीर की सुन्दरता पर भी विपरीत प्रभाव डालता है।हम अपनी जीवनशैली एवं आहार में कुछ परिवर्तन कर हमारे स्वास्थ्य एवं मोटापा को नियन्त्रित करने में सफल हो सकते है। अतः अपने दैनिकचर्या में भोजन प्रबन्धन,योग,प्राणायाम,नींद,आराम,शारीरिक श्रम को शामिल कर नये सकारात्मक एंव स्वस्थ पथ की ओर अग्रसर होने का प्रयास करें। यहां सिर्फ कुछ आम कारण बताए गए हैं। यदि आपको मोटापे की समस्या है, तो आपको अपने चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए ताकि  आपकी स्थिति के आधार पर सही उपाय और निदान का पता लगा सकें। वजन घटाने,बढ़ाने के लिए योगाभ्यास,प्राणायाम,आहार प्रबन्धन प्रारम्भ करने से पूर्व किसी चिकित्सक,योग गुरू या आहार विशेषज्ञ से आवश्यक रूप से परामर्श लें।
मोटापा से मुक्ति के लिए डाइट में फाइबर भरपूर हों ,भोजन लो कैलोरी का हो , पानी एवं तरल पदाथों का भरपूर सेवन करना चाहिए ,सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिए, एक फूड चार्ट रखना चाहिए, वजन घटाने के लिए चिकित्सक अथवा किसी विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करना चाहिए।


3 responses to “मोटापा कैसे कम करें।Motapa Kaise Kam Kare.”

  1. सरोज Avatar

    Swasthy ke liye upyogi gatividhiya btai

    1. सरोज Avatar

      Thanks

  2. Raghuvir singh Avatar

    Good

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

About

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book.

Lorem Ipsum has been the industrys standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown prmontserrat took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged.

Gallery

Discover more from Yoga Health Corner

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading