अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 । Antrrashtriya yoga divas 21june 2024।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 । Antrrashtriya yoga divas 21june 2024।को विश्वभर में योग दिवस,योग के महत्व से लोगों को अवगत कराने एवं योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जायेगा।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 । Antrrashtriya yoga divas 21june 2024। को दिवस को मनाने की नींव भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रखी थी। जिसमें वे कामयाब हुए और आज योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जाने लगा है । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव 27 सितंबर वर्ष 2014 को संयुक्त राष्ट्र की महासभा में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी रखा था। भारत के प्रधानमंत्री द्वारा रखे गये प्रस्ताव को 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 177 देशों के समर्थन से पारीत किया गया।पारीत प्रस्ताव के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की गई थी।

21 जून 2015 में विश्व में पहली बार योग दिवस का आयोजन।
(अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 । yoga divas 21june 2024। )
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024। Antrrashtriya yoga divas 21june 2024,भारत के प्रयासों एवं संयुक्त राष्ट्र में पारीत प्रस्ताव के बाद विश्व में पहली बार योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। 21 जून 2015 को विश्व के लाखों लोगों ने विश्व के विभिन्न देशों में योग का सामुहिक रूप से अभ्यास किया गया।
भारत की राजधानी नई दिल्ली में भी 21 जून 2015 को योगाभ्यास का कार्यक्रम किया गया । जिसमें भारत के प्रधानमंत्री सहीत बहुत से अन्य वी. वी. आई. पी. के साथ जनसामान्य भी कार्यक्रम में शामिल हुआ।
योग दिवस 21 जून को मनाने का ही दिवस क्यों चुना गया?
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 । Antrrashtriya yoga divas 21june 2024।
हम सभी जानते है कि 21 जून उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होता है। 21 जून के बाद सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश करता है।भारतीय दर्शन में इस स्थिति में आध्यात्मिक रूप से सिद्धियां प्राप्त करने का उचित समय माना जाता है। इसलिए इस दिवस को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था।
प्रत्येक वर्ष योग दिवस की थीम अलग अलग होती है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 । Antrrashtriya yoga divas 21june 2024। वर्ष 2024 के योग दिवस थीम ‘‘महिला सशक्तिकरण के लिए योगा ‘‘ रखी गई है।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 । Antrrashtriya yoga divas 21june 2024।21 जून 2024 के अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जम्मू कष्मीर के दौरे पर होने के कारण श्री मोदी के श्रीनगर में आयोजित योग दिवस में शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
योग क्या है?
भारत में प्राचीनकाल से ऋषिमुनियों द्वारा प्रतिपादित एवं अपनायी गई, एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। जिसको प्राचीन समय में ऋषिमुनि ध्यान,समाधि,और मोक्ष के मार्ग के लिए अपनाते थे। परन्तु आधुनिक युग में इसका अधिक अभ्यास शारीरिक,मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहने के लिए किया जाने लगा है। इसी का परिणाम है कि अब जगह जगह योगा के केन्द्र संचालित होने लगे है। विभिन्न विश्वविद्याय भी अब योगा कोर्स करवाने लगे है। जिससे लाखों लोगों को रोजगार भी मिलने लगा है।
योग भारतीय आध्यात्मिक अभ्यास की परम्परा है। जो बाद में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के साथ चीन,जापान,श्रीलंका सहित विश्व के कई देशों तक विस्तारित हो गई है।
योग की परिभाषा।
योग को किसी एक परिभाषा में नहीं बांधा जा सकता है। जैन धर्म,बौद्ध धर्म,अन्य पन्थों में भिन्न भिन्न परिभाषाएं बताई गई है । ऋषि पतंजली ने योग को ‘‘ चित की वृतियों के निरोध‘‘ बताते हुए परिभाषित किया है।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024। Antrrashtriya yoga divas 21june 2024। की थीम
हर साल योग दिवस की एक खास थीम होती है। इस साल योग दिवस की थीम महिलाओं पर आधारित है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम ’महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ है।
आज महिलाएं दोहरे दायित्वों का निर्वहन कर रही है। कार्यालय,व्यवसाय,राजनीति,शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर सेना का सभी जगह महिलाएं अपनी क्षमता से सफलतापूर्वक दायित्व के साथ साथ गृहणी,मॉ का भी दात्यिव निभाने की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। जिससे उन्हें स्वयं अपने आपके लिए या अपने स्वास्थ्य के लिए समय ही नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में अगर महिलाएं अपने लिए कुछ समय निकाल कर योगाभ्यास कर लेती है। तो महिलाओं को अपना स्वास्थ्य सम्भालने का अवसर मिल सकता है।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 । Antrrashtriya yoga divas 21june 2024। इस वर्ष की थीम महिलाओं को समर्पित है । अतः महिलाआें के लिए लाभदायक कुछ योगासनों की भी चर्चा कर लेते है।
कुछ सूक्ष्म यौगिक क्रियाएं,पदमासन,तितली आसन,गौमुखासन,पश्चिमोतासन,वज्रासन,भुजंगासन,शवासन,धनुरासन,उष्ट्ररासन,शलभासन,मकरासन,ताड़ासन,त्रिकोणासन,पादहस्तासन,नौकासन,मर्कटासन,पादउतानासन,योगनिन्द्रा एवं कपालभाति,अनुलोम विलोम प्राणायाम इन योगासनों को महिलाओं को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए।
(अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 । yoga divas 21june 2024।)
हर व्यक्ति की चाह होती है कि वह और उसका परिवार स्वस्थ एवं खुशहाल रहे। इसके लिए सबसे आसन कोई उपाय है तो वह ह,ै नियमित एवं सही मार्गदर्शन में किया गया,योगाभ्यास।
आज की भागदौड़ की जिन्दगी में अगर हम सुबह का कुछ समय अपने शरीर के लिए निकाल ले,तो शायद हमें बिमारियों से छुटकारा पाने का रास्ता मिल जाये।
हम सामान्य स्थिति में भी हल्के फुल्क योगाभ्यास अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर लें, तो हमारा सारा दिन स्फुर्ति एवं चुस्ती के साथ व्यतित हो जाता है। इसी प्रकार अगर हम कठिन और सही योगाभ्यास किसी योग्य योग शिक्षक के मार्गदर्शन में नियमित रूप से करने के अभ्यस्त हो जाये तो सम्भव है, गम्भीर बिमारियों से छुटकारा भी पा सकतें है।
योगाभ्यास न केवल शरीर बल्कि मानसिक,भावनात्मक रूप से भी मजबूत करता है।
नियमित योगाभ्यास से राग द्वेष,ईर्ष्या,आदि नकारात्मक विचारों से भी मुक्ति मिलती है। जीवन में सकारात्मकता के विचारों का प्रवाह बना रहता है। व्यक्ति तनाव चिन्ता से मुक्त होकर आत्मविश्वास से भरा रहता है। क्योंकि योगासन के कारण उसमें सकारात्मक विचारों का प्रबल वेग प्रवाहित होता रहता है।
21 जून को आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग आसनों की सूची निम्न प्रकार है ।
(अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 । yoga divas 21june 2024।)
1.प्रार्थना
- सदिलज/चालन क्रिया/शिथिलिकरण क्रिया-
- ग्रीवा चालन।
- स्कंध संचालन।
- कटि संचालन।
- घुटना संचालन।
- योगासन-
(क)खड़े होकर किये जाने वाले आसन-
- ताड़ासन।
- वृक्षासन।
- पादहस्तासन।
- अर्ध चक्रासन।
- त्रिकोणासन।
(ख) बैठकर किये जाने वाले आसन- - भद्रासन।
- वज्रासन/वीरासन।
- अर्घ उष्ट्रासन।
- उष्ट्रासन।
- शशांकासन।
- उत्तान मंडूकासन।
- मरीच्यासन/वक्रासन।
(ग) पेट के बल लेटकर किये जाने वाले आसन- - मकरासन।
- भुजंगासन।
- शलभासन।
- (घ) पीठ के बल लेटकर किये जाने वाले आसन-
- सेतु बन्धासन।
- उतानपादासन।
- अर्ध हलासन।
- पवनमुक्तासन।
- शवासन।
4.कपालभाति।
- प्राणायाम-
- नाड़ी शोधन/अनुलोम विलोम प्राणायाम।
- शीतली प्राणायाम।
- भ्रामरी प्राणायाम।
6.घ्यान-
7.संकल्प।
- शांति पाठ।
आइए इस बार अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 Antrrashtriya yoga divas 21june 2024 को आयोजित ऑन लाइन वेबिनार,योग सत्र, भौतिक रूप से आयोजित योग शिविर में शामिल होकर योग का नियमित अभ्यास अपने जीवन में शामिल कर शारीरिक,मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ समाज का निर्माण करने में अपना योगदान दें।
इस लेख का उद्देश्य केवल मात्र योग की सामान्य जानकारी देना है। चिकित्सकीय उद्देश्य से अभ्यास करने से पूर्व अपने चिकित्सक या योग प्रशिक्षक से अवश्य परामर्श करना चाहिए।
यह लेख पसंद आया हो तो शेयर,लाईक एवं सबस्क्राइब करें
FAQ